फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Consumption of cold substances is dangerous in changing weather

Bhadohi News: बदले मौसम में ठंडे पदार्थ के सेवन खतरनाक

Mon, 03 Apr 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Consumption of cold substances is dangerous in changing weather
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोम के कारण जिले में पिछले दस दिन से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। तेज हवा और बारिश के कारण सुबह-शाम का मौसम सर्द हो गया है। वहीं दोपहर में तीखी धूप हो रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिसके कारण लोग सर्दी, जुखाम, वायरल बुखार और बदन दर्द जैसी बीमारियों का सामना कर रहे हैं। बदलते मौसम में चिकित्सक बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।सौ शैय्या अस्पताल के डॉ. शैलेद्र विक्रम ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और उससे होने वाली परेशानियों से बचने के लिए लोगों को ठंडा खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही अभिभावकों को बच्चों के प्रति विशेष सतर्क रहना होगा। बीते कुछ दिनों से मौसम का रवैया बदला हुआ है। ऐसे में जरासी लापरवाही लोगों की तबीयत खराब हो कर सकती है।
विज्ञापन

वहीं महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश रावत ने बताया कि इस समय बच्चों के प्रति अभिभावक को सजग रहने की जरूरत है। बताया कि ताजा भोजन करें, थाली में हरी सब्जी, दाल और सलाद का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed