{"_id":"67801a5ada076196800e6117","slug":"consumer-commission-handed-over-a-check-of-rs-82400-to-the-victim-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121055-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: उपभोक्ता आयोग ने पीड़ित को सौंपा 82,400 रुपये का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: उपभोक्ता आयोग ने पीड़ित को सौंपा 82,400 रुपये का चेक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला उपभोक्ता आयोग की अदालत ने बृहस्पतिवार को पीड़ित को 82,400 रुपये का चेक सौंपा। आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि पुलिस लाइन ज्ञानपुर निवासी ओमप्रकाश यादव ने विवेक गुप्ता पार्टनर ऑटोमोबाइल हीरो इलेक्ट्रिक कंपनी मेन रोड भदोही और प्रधान प्रबंधक हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी गुरुग्राम हरियाणा के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में अपील दाखिल कर शिकायत दर्ज कराई थी।
29 अप्रैल 2024 को डाली गई याचिका में उन्होंने कंपनी पर सेवा में कमी का आरोप लगाया था। आयोग ने मामले की सुनवाई करते हुए कंपनी पर जुर्माना लगाया था। कंपनी की ओर से दी गई चेक को आयोग के चेयरमैन संजय डे व महिला सदस्य दीप्ति श्रीवास्तव ने पीड़ित को सौंपा। संवाद