{"_id":"5fdc8b938ebc3ecd6b4b9f6d","slug":"construction-of-the-drain-stopped-due-to-opposition-from-the-villagers-bhadohi-news-vns564025329","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के विरोध के चलते रुका नाला निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के विरोध के चलते रुका नाला निर्माण
विज्ञापन
डीघ के दरवांसी गांव में नाला निर्माण के दौरान जुटे ग्रामीण।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के दरवांसी गांव में शुक्रवार को शुरू बहुप्रतीक्षित नाला निर्माण ग्रामीणों के विरोध के कारण रुक गया। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया, हालांकि निर्माण शुरू नहीं हो सका।
सूफीनगर, गोधना, सुधवैं, मैलौना गांव की नई बस्तियों का पानी बहाने के लिए छोड़े गए पुराने नाले पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिससे निर्माण न होने से जलजमाव हो जाता है। करीब 20 वर्ष से जब भी ग्रामसभा नाला को बनवाने का प्रयास करता तब कोई न कोई अड़चन सामने आ जाती। जिससे ग्रामसभा अपने हाथ पीछे खींच लेता है। नाला न बनने से मंडी परिषद की इंटरलाकिंग और जिला पंचायत की सड़क वर्षों से जलमग्न होकर अपनी पहचान खोती जा रही हैं, लेकिन अतिक्रमण करने वालों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। जबकि बगल में लगभग 10 लाख रुपये से बना जिला पंचायत का नाला सिल्ट और पॉलीथिन से भर गया है। नाला निर्माण न होने से रेलवे स्टेशन जंगीगंज समेत चंदापुर, राजापुर, सीतामढ़ी-प्रधानमंत्री सड़क, रजमला, कोइरौना, कलिंजरा, गोपालापुर आदि गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व के दिनों में कई बार ग्रामीणों ने डीएम, एसडीएम से शिकायत कर पाल बस्ती से होकर बहने वाले उक्त बहु प्रतीक्षित नाले को अस्तित्व में लाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को नाले पर काम शुरू हुआ तो लोगों ने विरोध करते हुए काम को रोकवा दिया।
गांव के सुनील सिंह, अरुण सिंह, राजाराम, आलम, रोशन अली, पप्पू हाशमी, सुनीता देवी, प्रमिला देवी आदि ने कहा कि पांच साल पूर्ण होने वाले हैं। इस दौरान नाला निर्माण नहीं किया गया। अब प्रधानों के कार्यकाल चंद दिन शेष हैं, ऐसे में निर्माण कैसे पूरा होगा। प्रधान योगेंद्र सिंह बाबा ने कहा कि विरोध के चलते कार्य को रोकवाया गया है। शनिवार से कार्य पुलिस की मौजूदगी में कराया जाएगा।