{"_id":"67801a9e162a6bec79078ed8","slug":"construction-of-drain-cost-rs-3-crore-and-there-is-no-drainage-system-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121053-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तीन करोड़ से नाली का हुआ निर्माण और पानी निकासी की व्यवस्था ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तीन करोड़ से नाली का हुआ निर्माण और पानी निकासी की व्यवस्था ही नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर में नाली तो बनाई जा रही है, लेकिन पानी निकासी का रास्ता तैयार नहीं कराया जा रहा है। नाली में आने वाला पानी किस रास्ते कहां निकलेगा, यह अभी तय नहीं है। इससे बारिश में नाली जाम होने की समस्या बढ़ गई है। सुरियावां नगर में इन दिनों जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए करीब तीन करोड़ से अधिक की लागत से नालियों का निर्माण कराया जा रहा है।
नगर पंचायत में गल्ला मंडी, अशोक नगर, नेहरू नगर, नयागंज, पुरानी बाजार के कुछ इलाके समेत कुछ अन्य इलाकों में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था न होने से मानसून सीजन में जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। हर साल ये इलाके बारिश के दिनों में पानी से डूबते हैं। ऐसे में नगर पंचायत की ओर इन इलाकों में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
नाली से होते हुए यह पानी कहां जाएगा, इसका कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं दिख रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि जिस समस्या के समाधान के लिए नालियों का निर्माण कराया जा रहा है, क्या वह समस्या दूर हो पाएगी? स्थानीय लोगों की मानें तो नगर में केवल एक रेलवे लाइन पुलिया, कैड़ा गांव, बावघन बीघा के किनारे से भीमसेनपुर गांव होते हुए वरुणा नदी में पानी जाता है। लेकिन अब भी 15 हजार से अधिक की आबादी के पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि नगर पंचायत को अगर पानी निकासी का स्थायी समाधान करना है तो रेलवे से एनओसी लेकर पक्का नाला निर्माण कराएं, तब जाकर इसका स्थायी समाधान हो सकेगा। गौर करने वाली बात है कि नगर के गठन के 35 साल बाद भी इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
क्या बोले लोग
बाजारों में जल निकासी की व्यवस्था के लिए कार्य किया जा रहा है, लेकिन बाहर जल निकासी का रास्ता स्थायी तौर पर न होने से नगर का जल निकासी संकट भयावह हो जाएगा। -सुरेंद्र मौर्या, सुरियावां।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जब तक पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होगी, तब तक नाली निर्माण का कोई औचित्य नहीं है। क्योंकि बारिश के दिनों में पानी निकासी नहीं होगा तो नालियां जाम होंगी। - सुशील कुमार मास्टर, सुरियावां।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
सुरियावां का भूभाग कहीं ऊंचा और कहीं नीचा है। हर वार्ड के पानी जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कार्य चल रहा है और उसके पानी की निकासी की व्यवस्था के लिए भी प्रयास किया जाएगा। -सुजीत कुमार, ईओ, सुरियावां।
-- -- -- -- -- -- -- -- --