फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Constitutional government the test of modern democracy'

‘संवैधानिक सरकार आधुनिक जनतंत्र की कसौटी’

Mon, 07 Dec 2020 04:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
'Constitutional government the test of modern democracy'
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से ऑनलाइन व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। संविधान एवं संवैधानिक संस्था विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने अपनी राय रखी।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीतिक विज्ञान डॉ. विकास चंद्र ने कहा कि देश का शासन, संचालन कुछ नियमों के अधीन होता है। इसी को हम संविधान कहते हैं। जब एक सरकार संविधान के नियमों से संचालित होती है तो उसे संवैधानिक सरकार कहते हैं। डॉ. आकिफ तौफिक ने कहा कि संवैधानिक सरकार असलियत में आधुनिक जनतंत्र की कसौटी होती है। उन्होंने मुख्य संवैधानिक संस्थाओं, गैर संवैधानिक संस्थाओं और स्वायत्त संवैधानिक संस्थाओं की प्रासंगिकता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। विधायिका और कार्यपालिका के बीच संबंधों संग महत्व को स्पष्ट करते हुए संस्थाओं के प्रभाव के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी ने संगठित लोकतंत्र की परिभाषा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश के लिए उसके संविधान का बहुत महत्व होता है। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना, उसकी मूल भावना और दर्शन को भी अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया। इस मौके पर रीना सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed