फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   constable come to meet girlfriend in Gyanpur got into scuffle with her brother SP suspended him

UP: सिपाही को इश्क का बुखार...रात में टल्ली होकर पहुंचा प्रेमिका के घर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि एसपी ने लिया एक्शन

Thu, 13 Nov 2025 03:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Nov 2025 03:55 PM IST
सार

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के ज्ञानपुर जिले में यह मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आरोपी मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही सीओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
constable come to meet girlfriend in Gyanpur got into scuffle with her brother SP suspended him
ज्ञानपुर जिले के मुख्य आरक्षी को किया निलंबित। - फोटो : istock

विस्तार

UP Crime News: ज्ञानपुर जिले में यूपी 112 पर तैनात एक आरक्षी को इश्कबाजी महंगी पड़ गई। बुधवार की रात में कोइरौना के एक गांव में युवती से मिलने गए आरक्षी से विवाद हो गया। इस दौरान युवती और उसके भाई के साथ आरक्षी की हाथापाई भी हुई। घटना से पुलिस महकमें में खलबली मच गई। 

विज्ञापन


एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अनुशासनहीनता में आरक्षी धीरज यादव को निलंबित कर सीओ को जांच सौंप दिया है। वहीं मारपीट में युवती और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कोइरौना में यूपी 112 पर धीरज यादव कुछ समय पूर्व तक तैनात था। जहां उसकी पहचान एक युवती से हो गई। उसका स्थानांतरण दुर्गागंज थानाक्षेत्र के पीआरवी में हो गया। छुट्टी लेकर वह बुधवार शाम को कोइरौना के एक गांव में युवती से मिलने पहुंच गया। जहां युवती और उसके भाई से कहासुनी और मारपीट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर मचाया हंगामा

इस दौरान हाथापाई होने से खलबली मच गई। बताया जाता है कि उस समय मुख्य आरक्षी नशे में धुत था और उसका व्यवहार बेहद आक्रामक था। खबर मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से मुख्य आरक्षी धीरज यादव को निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि मुख्य आरक्षी का यह आचरण पुलिस नियमावली के विपरीत है। मामले में जांच के बाद उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवती और उसके भाई के खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महकमें की इस घटना वर्दी की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कालीन नगरी में पहले भी वर्दी पर लग चुका है दाग
यूपी 112 के आरक्षी धीरज यादव ने पहली बार वर्दी को दागदार नहीं किया है। इसके पूर्व भी घटनाएं हो चुकी है। किसी ने फरियादी युवती को न्याय दिलाने के लिए एक रात सोने की गुजारिश किया तो किसी ने युवती को अश्लील वीडियो भेजा। साल 2020 में भदोही के एक चौकी इंचार्ज संतोष राय के पास फरियाद लेकर युवती को दरोगा ने एक रात सोने की पेशकश कर दी।

तत्कालीन एसपी राम बदन सिंह ने दरोगा को निलंबित कर दिया था। साल 2023 में भदोही कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर यादव का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वह वर्दी में एक महिला से अश्लील हरकत कर रहा था। जिसके बाद तत्कालीन एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed