फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congressmen took out Prabhat Pheri on the birth anniversary of Rajiv Gandhi

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने निकाली प्रभात फेरी

Fri, 20 Aug 2021 05:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out Prabhat Pheri on the birth anniversary of Rajiv Gandhi
कैंप कार्यालय गोपीगंज में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते लोग। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत में आईटी के जनक रहे स्व. राजीव गांधी की 77वीं जयंती शुक्रवार को जिले में सद्भावना दिवस के रुप में मनाई गई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिले में प्रभात फेरी निकाल कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने जयंती को सद्भावना दिवस के रुप में मनाकर कर्तव्य बोध का पालन करने का पाठ भी पढ़ाया। इस क्रम में गोपीगंज नगर स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष माबूद खान ने कहा कि राजीव गांधी ने देश का नेतृत्व करते हुए युवाओं का हित सोचा था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हीं की देन है कि देश डिजिटलीकरण में आगे बढ़ रहा है और अपने समय में आईटी क्षेत्र को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ा। बताया कि पंचायती राज व्यवस्था, ग्रामीण विद्युतीकरण, संचार क्रांति योजना समेत कई अन्य प्रमुख योजनाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार संभाल नहीं पा रही है। बेरोजगारी दूर करने का सपना दिखाने वाले जुमलेबाज अभी तक कोई ऐसी योजना सामने नहीं लाया कि गरीब, मजदूर, किसान परिवारों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

कहा कि नोटबंदी, कल-कारखानों को बेचने, महामारी के नाम पर महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, उत्पीड़न को बढ़ावा देकर उपलब्धि गिनाई जा रही है। बढ़ती घुटन और जंगलराज से मुक्ति तभी मिलेगी एकजुटता के साथ ऐसे महान पुरुष के अधूरे सपनों को साकार किया जाएगा। इसी तरह ज्ञानपुर के लक्ष्मणपट्टी से प्रभात फेरी निकाल कार्यकर्ताओं ने आईटी जनक की उपलब्धि गिनाई। इसी तरह औराई के जेठूपुर गांव में पूर्व कमेटी सदस्य विजय गौतम के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। जबकि महजूदा में जिला महासचिव अवधेश पाल के साथ स्व.गांधी की जयंती मनाकर पदचिह्नों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर परवेज हाशमी, चंद्रभान, डा.बसंत लाल, गुलाब मौर्य, मनीष मौर्य, श्याम कुरील, संतोष, बालेश्वर, बुद्धदेव, बाबूलाल, संजय कुमार, अविनाश, दिलीप, मोतीलाल मिश्रा, शशि कुमार पांडेय, पुष्पा गौंड़, अनुराग, जानमोहम्मद, मनीष पाल, अनीस पाल, जनार्दन पाल, सचिन यादव, सुरेश गौतम, धनंजय पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed