{"_id":"62ed669c3ed5f830533d1d4f","slug":"congressmen-taking-out-padyatra-were-taken-into-custody-released-on-bond-bhadohi-news-vns667824370","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसी हिरासत में लिए गए, मुचलके पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसी हिरासत में लिए गए, मुचलके पर छोड़ा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महंगाई-भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। धारा 144 में पदयात्रा निकालने पर जिलाध्यक्ष सहित दर्जन भर से अधिक कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके बाद सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां निजी मुचलके पर रिहा किया गया।
शुक्रवार को गिरधरपुर स्थित कार्यालय से कांग्रेसी महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, महिला उत्पीड़न के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर पैदल यात्रा निकाल रहे थे। जैसे ही कार्यकर्ता मुख्यालय की ओर कूच करने लगे उसी समय पुलिस पहुंच गई और सभी को कई वाहनों से पुलिस लाइन ले गई। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेश राकेश, जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न के मुद्दे को लेकर केंद्र और प्रदेश में काबिज हुई भाजपा सरकार आम आदमी को राहत पहुंचाने की बजाय पूंजीपतियों को राहत पहुंचा रही है। पूर्व में जो एलपीजी सिलिंडर चार सौ में मिलते थे आज 11 सौ में मिल रहे हैं, सरसों का तेल प्रति लीटर दो सौ, पेट्रोल सौ रुपये, सब्जी, आटा, दाल, नमक, मसाला के दाम आसमान छूते जा रहे है लेकिन सरकार कान में तेल डालकर आम जनता की फिकी पड़ी रसोई का तमाशा देख रही है। किसान खेतीबारी के समय सिंचाई, खाद, कीटनाशक, सब्सिडी, बीमा भुगतान, जलनिकासी को लेकर परेशान है जिसका समाधान कराने के लिए जिम्मेदार नहीं दिखाई पड़ रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ता तानाशाह सरकार की धमकी और लाठीचार्ज से नहीं डरेंगे। आम जनता की समस्याएं उठाकर समाधान कराने तक संघर्ष करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है जब तानाशाह सरकार को बदलने में आम जनता अपना फैसला लेगी। प्रदर्शन, पद यात्रा में सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, माबूद खान, राकेश मौर्य, राजेश्वर दुबे, जिला दूबे, मसूद आलम, दीनानाथ दूबे, सुरेशचंद्र गौतम, लालमणि चौरसिया, राजाराम दूबे, नाजिम अली, संदीप दूबे, आनन्द मौर्या, सुरेश चौहान, शिव कुमार दूबे, नरेश मिश्रा, महेशचंद्र मिश्रा, विनोद गौतम, मनोज जायसवाल, परवेज हाशमी, बद्री पटवा, शक्ति मिश्रा, अंबुज तिवारी, अवधेश शुक्ला, सुमित शुक्ला, पुष्पा गौंड, जजलाल राय, विमल दूबे, विश्वास दूबे, संतोष पाल, अनुज पाठक, मनोज मनमौजी आदि रहे।