फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congressmen protested by playing a plate

थाली बजाकर कांग्रेसियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Wed, 07 Jul 2021 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protested by playing a plate
ज्ञानपुर/औराई। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसियों ने बुधवार को ज्ञानपुर और औराई तहसील में महंगाई, उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र को एकजुट होकर थाली बजाते हुए एसडीएम आशीष कुमार ज्ञानपुर, एएसडीएम डा.अश्विनी पांडेय को सौंपा। इस मौके पर ज्ञानपुर तहसील में मौजूद कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र-प्रदेश की सरकार महंगाई बढ़ाकर गरीबों की रसोई सुनी करने की पूरी तैयार कर लिया है। महंगाई पर अविलंब विराम लगाकर राहत नहीं दी गई तो कार्यकर्ता उग्र रुप धारण करेंगे। इस मौके पर राजेश दुबे, लालमणि चौरसिया, शाह आलम, संदीप दुबे, पप्पू बिंद, संजय मिश्रा, विकास सिंह, विमलेश पाल, पंकज पाल, शिवकुमार, प्रेमबहादुर, अमित दुबे, राजू पाल, निलेश पाल, रमेश बिंद आदि रहे। इसी तरह औराई तहसील पर कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष माबूद खान ने विरोध जताया कहा कि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पं.कमलापति त्रिपाठी का परिवार प्रदेश सरकार के इशारे पर मिर्जापुर के मड़िहान थाने में कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने वालों का परिणाम मुकदमे के रुप में सहन कर रहा है। वरिष्ठ नेता विजय गौतम ने कहा कि देश में उत्पन्न आर्थिक संकट को मजबूत बनाने में सरकारें कोई ऐसा कदम नहीं उठा रही है कि हर परिवार संतुष्ट हो सके। इस मौके पर हरिश्चंद्र दुबे, इम्तियाज, सुफियान, परवेज हाशमी, सौरभ दुबे, मृत्युंजय पांडेय, जगदीश बिंद, आलोक मिश्रा, आशुतोष पांडेय, हिदायत अली, लक्ष्मीशंकर आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed