फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congressmen angry at the name of Gandhi family in ED charge sheet

Bhadohi News: ईडी की चार्जशीट में गांधी परिवार के नाम पर बिफरे कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पत्रक देकर मांग रखी

Wed, 16 Apr 2025 08:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 08:17 PM IST
सार

ईडी की चार्जशीट में गांधी परिवार का नाम आने के बाद पूरे देश में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और पत्रक देकर मांग रखी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और विरोध दर्ज किया।
 

विज्ञापन
Congressmen angry at the name of Gandhi family in ED charge sheet
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गांधी परिवार पर ईडी की ओर से कराए गए एफआईआर के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विशाल सिंह को सौंपा।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी जी ने कहा कि गांधी परिवार के इतिहास से पूरा देश वाकिफ है। आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने अपने संपत्ति का 98 फीसदी देश को दान कर दिया और जब कभी भी इस देश को रक्त की आवश्यकता पड़ी, तब भी गांधी परिवार पीछे नहीं रहा।
विज्ञापन


राजीव गांधी जी व इंदिरा गांधी जी ने इस देश की अखंडता एवं एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। गांधी परिवार इस तरह की धमकियों से नहीं डरता। पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र दुबे ने कहा कि ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार पर किया गया एफआईआर पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश चंद मिश्रा, विनोद श्याम धर मिश्रा, राजेश्वर दुबे, पंडित दीनानाथ दुबे, राजेश दुबे, त्रिलोकीनाथ बिन्द, मसूद आलम, सुरेश गौतम, मुशीर इकबाल, सुबुकतगीन अंसारी, नाज़िम अली, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, महेश चंद मिश्रा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed