फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congress protest over burning of Rahul Gandhi's photo

Bhadohi News: राहुल गांधी की फोटो जलाने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 05 Jul 2024 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Congress protest over burning of Rahul Gandhi's photo
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के वाराणसी स्थित घर के सामने राहुल गांधी की फोटो जलाने को लेकर कांग्रेसी मुखर हो गए हैं। नाराज कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उक्त घटना में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डाॅ. राजेंद्र दूबे ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गत दिनों भाजपा के नकली हिंदुत्व, भ्रष्टाचार और नीट यूजी की परीक्षाओं में अनियमितता एवं पेपर लीक आदि मामलों को उठाकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया, उससे भाजपा तिलमिला उठी है। झूठ का खुलासा होते देख बौखलाए भाजपा के लोग प्रदेश अध्यक्ष के घर के बाहर जाकर पुलिस प्रशासन के संरक्षण में उनके नेता राहुल गांधी की फोटो जलाकर दहशत का माहौल बनाया। ऐसी हरकत करने वाले लोगों और संरक्षण दे रहे पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव वसीम अंसारी, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, राजेश्वर दूबे, दीनानाथ दूबे, माबूद खान, सुरेश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed