{"_id":"5dcc433c8ebc3e5b627518de","slug":"congress-bhadohi-news-vns4941924168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की चौपाल में छाया रहा बदहाली व कर्जमाफी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की चौपाल में छाया रहा बदहाली व कर्जमाफी का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को पट्टीबेजांव गांव में चौपाल लगाकर कांग्रेसजनों ने गरीबों और किसानों की समस्याएं सुनी। शीघ्र ही 10 दिवसीय आंदोलन के तहत परिवारों की बदहाली और कर्जमाफी को लक्ष्य बनाते हुए सड़क पर उतरने की बात जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव ने कहीं। चौपाल में लोगों से सीधा संवाद कर समस्याओं को रजिस्टर पर दर्ज करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी और योगी ने देश को वायदों का सब्जबाग दिखाकर सरकार तो बना लिया, लेकिन आम जनता अब स्वयं को थकीहारी महसूस करने लगी है। सरकार ने लगभग छह लाख करोड़ रुपये पूंजीपतियों के माफ कर दिए लेकिन किसानों के 70 हजार करोड़ नहीं माफ कर पाई जिससे सिद्ध होता है कि यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि इतिहास गवाह है कांग्रेस ने जो भी कहा उस पर खरा उतरी। वर्ष 08 में यूपीए की सरकार ने पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ किया। हाल ही में राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दि या। ठीक इसके विपरीत भाजपा की सरकार ने किसानों से वादा भी किया तो हवा में। देश की स्थिति यह है कि किसान लागत मूल्य भी नहीं पा रहा है और देश में प्रतिदिन 30 से अधिक किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस मौके पर रामसजीवन प्रजापति, सुरेश चौहान, पवन प्रताप, इम्तियाज अली, परवेज अंसारी, मनीष यादव, नसरुल्लाह हाशमी, राहुल कुमार, योगेश कुमार, महेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राहुल प्रजापति, मुकेश प्रजापति, राजन बिंद संजय बिंद, अनारा देवी प्रजापति, धान देवी, शर्मिला, शिमला प्रजापति, तारा देवी, चंदा देवी, कलनादेवी, नगीना आदि मौजूद रहीं।