फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Computer operator at five absent warning

पांच कंप्यूटर आपरेटर मिले अनुपस्थित, दी चेतावनी 

Thu, 02 Jun 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 02 Jun 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Computer operator at five absent warning
डीएसओ कार्यालय में निरीक्षण करते जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु।
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने बुधवार को पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक डीएम के पहुंचने से कार्यालय में खलबली मच गई। इधर-उधर टहल रहे कर्मचारी कार्यालय पहुंच गए। डीएम ने करीब एक घंटे तक खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्डों की फीडिंग के अलावा अन्य अभिलेखों की जांच की। संशोधन में लगाए गए 13 कंप्यूटर आपरेटरों में पांच के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन

जनपद के सभी ब्लॉकों में अनाज वितरण को लेकर उठ रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए बुधवार को दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर डीएम प्रकाश बिंदु दलबल के साथ जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष में आपरेटरों से कामकाज के बारे में जानकारी ली। कार्यालय में डुप्लीकेट नामों के संशोधन में लगे 13 कंप्यूटर आपरेटरों में पांच अनुपस्थित मिले। डीएम ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय को निर्देश दिया कि संशोधन में लगाए गए कंप्यूटर आपरेटरों से दो पालियों में काम लेकर अविलंब कार्य पूर्ण कराएं। डीएम ने कहा कि प्रत्येक दशा में  पात्रों को ही फिडिंग कराकर सूची में रखा जाए, अपात्रों को किसी भी कीमत  पर न रखा जाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के  अन्तर्गत आने वाले पात्र लाभार्थियों को प्रत्येक दशा में अनाज वितरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कार्यालय के अन्य अभिलेखों पत्रावलियों  और जी0पी0एफ0/सर्विस बुक का अवलोकन किया।  करीब एक घंटे बाद डीएम निरीक्षण करने के बाद कलेक्ट्रेट रवाना हुए तब पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed