{"_id":"66982e6bc59829825c019ca4","slug":"compartment-exam-will-be-conducted-under-cc-camera-surveillance-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-114375-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीसी कैमरे की निगरानी में होगी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीसी कैमरे की निगरानी में होगी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दसवीं की इंप्रूवमेंट और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को सीसी कैमरे की निगरानी में होगी। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में कुल 280 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड की मार्च-अप्रैल में आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में किन्हीं कारणों से एक विषय या दो विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए इंप्रवूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा के लिए आवेदन लिया जा रहा था। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इंप्रवूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 20 जुलाई की तिथि तय की गई है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि 20 जुलाई को पहली पाली में हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट की परीक्षा सुबह आठ से 11.15 बजे के बीच होगी जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो से सायं सवा पांच बजे के बीच कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल संग अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा अवधि में वाइस रिकार्डर, सीसी कैमरे एवं राउटर पूरी तरह से क्रियाशील रहेंगे। प्रश्नपत्रों के रखरखाव की व्यवस्था मुख्य परीक्षा की भांति डबल लॉकयुक्त आलमारी में ही की जाएगी। इसके साथ ही इन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापक के समक्ष सीसी कैमरे की निगरानी में खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी प्रधानाचार्याें को निर्देश दिया गया है कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शत प्रतिशत लेकर आएं। परीक्षार्थियों को परीक्षा से 45 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि इंप्रूवमेंट में 86 और कंपार्टमेंट में 194 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।