फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Community Health Officers (CHOs) and Auxiliary Nurse Midwives (ANMs) will report to the Health and Wellness Center before going out into the field.

Bhadohi News: हेल्थ वेलनेस सेंटर पर हाजिरी लगाकर फील्ड में जाएंगी सीएचओ और एएनएम

Sun, 01 Feb 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Community Health Officers (CHOs) and Auxiliary Nurse Midwives (ANMs) will report to the Health and Wellness Center before going out into the field.
- सीएमओ ने जारी की गाइडलाइन, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। हेल्थ वेलनेस सेंटर पर ड्यूटी के प्रति लापरवाह सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और एएनएम को अब हेल्थ वेलनेस सेंटर पर हाजिरी लगाने के बाद ही फील्ड में जाना होगा। ऐसा न करने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने शनिवार को इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी। इसकी निगरानी सीएचसी के छह अधीक्षक और दो डिप्टी सीएमओ अपने स्तर से करेंगे।
जिले में कुल 206 हेल्थ वेलनेस सेंटर हैं। डीएम की सख्त हिदायत के बाद भी सीएचओ और एएनएम मुख्यालय पर निवास नहीं करतीं। जिससे ग्रामीण मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता। अमर उजाला ने शुक्रवार को सेंटरों की पड़ताल की तो धरातल पर स्थिति ठीक नहीं मिली। शनिवार के अंक में गांव भ्रमण के नाम पर तीन दिन हेल्थ सेंटर बंद करके गायब रहते हैं सीएचओ-एएनएम... नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन

सेंटर से निरंतर गायब रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की सांसत बढ़ गई। सीएमओ ने मामले में सख्ती शुरू कर दी। उन्होंने सभी अधीक्षकों को पत्र जारी कर पालन कराने का निर्देश दिया। पत्र में कहा कि स्वास्थ्यकर्मी पहले हेल्थ वेलनेस सेंटर पहुंचे। उपस्थित पंजिका पर अपनी हाजरी दर्ज कराएं। इसके बाद ही फील्ड में रोस्टर के तहत काम करने जाएं। यदि एएनएम, सीएचओ फील्ड में है, तो जाने से पहले सूचना पट्ट पर लिखकर कर जाएं। किस गांव में है, वहां किस काम से गए हैं। जिससे जरूरत पर व्यक्ति वहां पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed