फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Community buildings will be built in one crore

Bhadohi News: एक करोड़ से चार गांवों में बनेगा बनेगा सामुदायिक भवन

Mon, 20 Mar 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Community buildings will be built in one crore
ज्ञानपुर। डीघ ब्लाक के चार गांवों में लगभग एक करोड़ की लागत से सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से कार्ययोजना स्वीकृत हो चुकी है। डीघ ब्लाक प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत चंदापुर, दरवांसी, नारेपार और डीघ में भूमि की तलाश भी शुरू कर दी गई है। रविवार को दरवांसी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवशंकर लल्लू की टीम ने गोंड बस्ती में खाली सरकारी भूमि को देखा। बताया कि सामुदायिक भवन की मांग गांव में काफी समय चली आ रही है। भवन का निर्माण हो जाने पर मछुआरा समुदाय ही नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। क्योंकि सामुदायिक भवन न होने के कारण मध्य वर्गीय परिवारों को बरसात के मौसम में शादी-विवाह से लेकर अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम कराने में परेशानी होती है। बीडीओ डीघ धनराज कोटार्य ने बताया कि सामुदायिक भवन के लिए कम से कम पांच बिस्वा भूमि चाहिए। चारों ग्राम पंचायतों में भूमि सीमांकन को अंतिम रूपदिया जा रहा है। प्रति सामुदायिक भवन की लागत 30 लाख होगी। बजट मिलते ही कार्य भी शुरु हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed