{"_id":"5740d0c04f1c1b0014ac7e42","slug":"communication-revolution-was-the-father-of-former-prime-minister-rajiv-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार क्रांति के जनक थे पूर्व पीएम राजीव गांधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचार क्रांति के जनक थे पूर्व पीएम राजीव गांधी
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Sun, 22 May 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वॅ. राजीव गांधी की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई। चित्र पर माल्यार्पण करके उनके जीवन चरित्र और योगदान पर प्रकाश डाला गया। उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। प्रोफेसर कालोनी स्थित जिला महासचिव सत्येंद्र प्रकाश तिवारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न को याद किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री डॉ. देवेंद्रनाथ दुबे ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार देकर युवा पीढ़ी को भारतीय लोकतांत्रिक सत्ता से जोड़ने का कार्य किया है। उनकी जनकल्याणकारी योजना से लाखों लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश महासचिव डॉ.धीरेंद्र पांडेय ने राजीव गांधी को देश में संचार क्रांति का जनक बताया। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने कहा कि कतिपय राजनीतिक दल स्वार्थ के चलते गांधी-नेहरू परिवार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। जो सफल नहीं होेंगे, भारत निर्माण में उनके योगदान सदैव याद रहेंगे। इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, सुरेशचंद मिश्र, नागेश पांडेय, सुरेश तिवारी, दीपक पांडेय, लक्ष्मीकांत, काशीनाथ, पंचलाल, रामश्रृंगार, लक्ष्मीशंकर, पुष्पेंद्र, सलाहुद्दीन, मुस्तफा आदि रहे। इसी तरह नगर में कांग्रेस कार्यालय पर जिलाउपाध्यक्ष सुरेशचंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। उपाध्याय ने कहा कि देश के विकास में राजीव गांधी का अहम योगदान है। जिलाउपाध्यक्ष माबूद खां ने कहा कि जवाहर रोजगार योजना, सड़क, बिजलीआदि क्षेत्र में विकास कार्य करने में अहम भूमिका निभाई। देश के लिए बलिदान सदैव याद रहेगा। इस मौके पर लवकुश नारायण मिश्र, रामगोपाल, जान मोहम्मद, दुर्गा प्रसाद,अशोक मिश्र, सरसचंद दुबे,अनुपम आनंद, गुलजारी लाल आदि रहे।