{"_id":"ddbb7835bfbbe3b22ae9d8e499195ddf","slug":"commissioner-of-administrative-officers-stopped-the-pay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने प्रशासनिक अधिकारी का रोका वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने प्रशासनिक अधिकारी का रोका वेतन
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Fri, 20 Feb 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण के दौरान संयुक्त कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी एके वर्मा की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया।
श्री कुमार निरीक्षण के दौरान रिकार्ड रूम, संयुक्त कार्यालय, नजारत, विशेष भूमि अध्याप्ति, अभिलेखागार, मुख्य राजस्व लेखाकार (सीआरए) सहित अन्य आदि कार्यालयों को देखा और पटल सहायकों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। संयुक्त कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी एके वर्मा की कार्यशैली से नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने का आदेश दिया। तीनों एसडीएम और तहसीलदारों को राजस्व वसूली और वादों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय के मुकदमों संबंधी निस्तारण के कार्य पर संतोष जताया। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी एसके श्रीवास्तव की कार्यशैली पर संतोष जताते हुए प्रशस्ति पत्र देने को कहा। एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली में कोताही न बरतें। बकाएदार कितनी भी पहुंच वाला हो लेकिन कार्रवाई करें। मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सहित अभिलेखागार कार्यालय की साफ-सफाई पर संतोष जताया। इसके पूर्व अपर आयुक्त प्रदीप कुमार ने भूलेख कार्यालय, अभिलेखागार, सीआरए कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय, एडीएम रमाशंकर यादव, एसडीएम भदोही उमाकांत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय सहित कई लोग मौजूद रहे।