फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cold winds blew, clouds remained throughout the day, chill increased

Bhadohi News: चली सर्द हवाएं, दिन भर छाया रहा बादल, बढ़ी ठिठुरन

Sat, 23 Dec 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cold winds blew, clouds remained throughout the day, chill increased
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। जब न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर बादल छाया रहा, सर्द भरी हवाओं ने सिहरन और बढ़ा दी। शाम होते ही गलन ने तेवर दिखाना शुरु कर दिया। ठंड से बचाव के लिए अलाव ही मात्र एक सहारा बना रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दो डिग्री तक और तापमान गिरने का अनुमान जताया है, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही बर्फीली हवाओं के चलते गलन में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

कालीन नगरी में ठंड का सितम जारी है। सर्द भरी बर्फीली हवाएं और लगातार गिर रहा न्यूनतम पारे की देन रही कि शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले इस सीजन का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस तक रहा। शुक्रवार को तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जिले में मौसम का मिजाज बदलने से दुश्वारियां भी बढ़ी हैं। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित है। शुक्रवार को पछुआ हवा संग दिन भर बादल छाया रहा। इससे गलन और बढ़ गई। दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के आगे सूर्य का धूप भी फीका रहा। शाम होते ही ग्रामीण अंचल के बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शहरी बाजारों में अलाव राहगीरों का सहारा बना।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर लोगों की स्वास्थ्य पर भी पड़ा है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 866 मरीजों की ओपीडी रही। जिन्हें जांच पड़ताल कर चिकित्सकों ने दवा उपलब्ध कराई। फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बदलते मौसम में मरीजों को सतर्क रहने की नसीहत दी। जरा सी लापरवाही के चलते लोग तत्काल बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने सुबह-शाम गुनगुना पानी पीने की सलाह दी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार को दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को बादलायुक्त मौसम रहेगा। इसके साथ ही गलन में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed