फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cold diarrhea is spreading

पांव पसार रही कोल्ड डायरिया

Wed, 25 Nov 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cold diarrhea is spreading
ज्ञानपुर। मौसम बदलने के साथ ही बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। सर्द मौसम में कोल्ड डायरिया तेजी से लोगों को चपेट में लेने लगा है। अस्पतालों में इसके मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया के 10 मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादातर बच्चे थे। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में बच्चों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है।मौसम में बदलाव के चलते बच्चों में बुखार, सर्दी और खांसी की समस्या बढ़ रही है। डाक्टरों का कहना है कि जल्द इलाज न शुरू किया गया तो बच्चे निमोनिया से ग्रसित हो सकते हैं। मंगलवार को दशवतपुर गांव निवासी एलिना (3), प्रांजल (आठ माह), निशांत (तीन महीन) और दानूपुर गांव निवासी एक नवजात शिशु कोल्ड डायरिया की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती कराए गए। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि अक्तूबर से दिसबंर तक कोल्ड डायरिया का ज्यादा प्रकोप रहता है। यह रोटा वायरस के इंनफेक्शन से होता है। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों में यह ज्यादा होता है। प्रतिदिन 15 से 20 बच्चे इलाज के लिए जिला अस्पताल में आते हैं। डॉ. सुजीत कुमार बिंद बताते हैं कि मौसम के मिजाज को लोग समझ नहीं पाते तो यह बीमारी चपेट में लेती है। इसकी वजह से पेट में दर्द, चक्कर, हाथ पैर में जकड़न आदि समस्याएं होती हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में जरूरत के अनुसार कपड़े पहने और पास में रखें। साथ ही खानपान में विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed