फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CMO stopped the salary of 20 ANMs and 11 CHOs for not doing screening

Bhadohi News: स्क्रीनिंग न करने पर सीएमओ ने 20 एएनएम, 11 सीएचओ का रोका वेतन

Thu, 19 Jun 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
CMO stopped the salary of 20 ANMs and 11 CHOs for not doing screening
ज्ञानपुर। एनसीडी स्क्रीनिंग के प्रति लापरवाही बरतने पर सुरियावां सीएचसी के अधीन 31 एएनएम, सीएचओ पर गाज गिरी है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने 20 एएनएम, 11 सीएचओ का सात दिन का वेतन रोक दिया है। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई उन्होंने मंगलवार की देर शाम सुरियावां सीएचसी के निरीक्षण के दौरान की। एनसीडी स्क्रीनिंग के दौरान एएनम, सीएचओ डायबीटिक, ब्लड प्रेशर, आंख और मुंह की बीमारी का पता चलता है। इससे समय रहते मरीजों का उपचार होता है। एएनएम और सीएचओ द्वारा एक अप्रैल से 16 जून तक स्कीनिंग नहीं की गई थी। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए हिदायत दी कि एक एएनएम हर दिन 20-20 स्क्रीनिंग करे। उसकी रिपोर्ट रोजाना छह उच्चाधिकारियों को अपडेट करनी होगी। एएनएम शकुंतला देवी, सुमन, मीनू, ज्ञानमती, नीतू, पूजा प्रजापति, शशिकला, अर्चना देवी, शिवानी मौर्या, कुसुम पाल, निशा विश्वकर्मा, कुसुम चौहान, मंजू सिंह, नेहा पटेल, रिंकी शर्मा, सुजाता वर्मा, प्रियंका सरोज, अन्नयु मौर्या, तारादेवी, रेनु गौड़, इसी तरह सीएचओ महिमा चौधरी, प्रेमा देवी, अनुराधा मौर्या, अंनत सिंह, पवन कुमार, रुमा यादव, दीनानाथ, चंद्र गुप्त मंगल, सविता देवी, ज्योति सिंह, सुनीता देवी आदि का सात दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed