फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CMO stopped salary of 385 health workers due to negligence

Bhadohi News: सीएमओ ने लापरवाही पर 385 स्वास्थ्यकर्मियो का वेतन रोका

Sat, 29 Jul 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
CMO stopped salary of 385 health workers due to negligence
ज्ञानपुर। जिले में संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान में लापरवाही बरतने वाले 385 स्वास्थ्यकर्मियों पर सीएमओ की गाज गिर गई। सीएमओ डॉ. एसके चक ने छह सीएचसी अधीक्षक सहित कुल 385 स्वास्थ्यकमियों के एक महीने का वेतन रोक दिया। उन्होंने कहा कि अभियान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाया। बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन रोकने की कार्रवाई से स्वास्थ्यकर्मियों खलबली है।
विज्ञापन

जिले में एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। इसी बीच 17 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को संक्रमित बीमारियों यों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। जहां स्वास्थ्यकर्मी लोगों को संक्रमित बीमारियों के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में बता रहे हैं। जिलाधिकारी गौरांग राठी की ओर से स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई थी।
विज्ञापन

लखनऊ से हुई समीक्षा में भी जिले की प्रगति काफी खराब दिखी। जिसपर नाराज हुए सीएमओ ने अभियान में लापरवाही बरतने वाले 385 स्वास्थ्यकर्मियों के एक महीने का वेतन बाधित कर दिया। सीएमओ ने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षक सहित बीसीपीएम, बीपीएम, एएनएम, सीएचओ, आशां संगिनी सहित सुपरवाइजर का वेतन रोका गया है। जब तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान में सुधार नहीं होगा। तब वेतन बहाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपर चिकित्साधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी को सख्त हिदाया देते हुए अभियान की गति को तेज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इनसेट:
इन अधिकारियों का रोका गया वेतन
- सीएचसी अधीक्षक- 6
- बीसीपीएम- 6
- बीपीएम- 6
- एएनएम- 184
- सीएचओ- 112
- आशा संगिनी- 65
- सुपरवाईजर- 6
संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के तहत लापरवाही बरतने वाले 385 स्वास्थ्यकर्मियों का जुलाई माह का वेतन रोका दिया गया है। अभियान में सुधार होने के बाद वेतन बहाल कर दिया जाएगा। - डाॅ. एसके चक, सीएमओ भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed