फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CMO, angry with PHC in-charges, sought answers

Bhadohi News: पीएचसी प्रभारियों से नाराज सीएमओ ने मांगा जवाब

Tue, 29 Jul 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
CMO, angry with PHC in-charges, sought answers
ज्ञानपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चक ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच में खानापूर्ति पर कड़ी आपत्ति जताई है। सीएमओ ने जिले के सभी पीएचसी प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि अब पीएचसी की मॉनीटरिंग कराई जाएगी। जहां भी लापरवाही मिलती है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ने सोमवार को अंक में पीएचसी की बदहाली पर खबर प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं तो तमाम है, लेकिन कर्मचारियों की उदासीनता के चलते मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। पीएचसी की व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार के अंक में अमर उजाला ने ''दावा 22 प्रकार की जांच का हकीकत में सिर्फ खानापूर्ति'' नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिसके बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीएमओ ने सभी 17 पीएचसी प्रभारी से स्वास्थ्य केन्द्रों पर लापरवाही को लेकर नाराजगी व्यक्त की। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि इस तरह की लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने चेताया कि अगर सही जवाब नहीं मिला तो संबंधित प्रभारी के खिलाफ कार्रवाही भी करेंगे। पीएचसी पर जांच की व्यवस्था है, दवाओं का स्टॉक भरपूर है। इसके बाद भी विभागीय कर्मियों के लापरवाही से मरीजों और आम लोगों को परेशानी हो रही है। कहा कि अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की नियमित मॉनीटिरिंग की जाएगी। अगर केन्द्रों तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed