फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CM Yogi said in Bhadohi Earlier projects of development were assumed to be redundant on part of ruling people

भदोही में सीएम योगी बोले: पहले विकास की परियोजनाओं पर सत्ताधारी लोगों की बेईमानी का लगता था ग्रहण

Sun, 24 Oct 2021 07:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 Oct 2021 07:28 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही पहुंचे।  74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
CM Yogi said in Bhadohi  Earlier projects of development were assumed to be redundant on part of  ruling people
भदोही के ज्ञानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने रविवार को कहा कि भदोही में भी पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज बनाने का निर्णय लिया गया है। चुनाव से पहले इसका शिलान्यास हो जाएगा। जिले में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया भी तीन माह के भीतर पूरी होगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग को कह दिया गया है। विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। पहले विकास की परियोजनाओं पर सत्ताधारी लोगों की बेईमानी का ग्रहण लग गया था। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने विकास के नाम पर अपने परिवार और अपराधियों का विकास किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ज्ञानपुर स्थित विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर 373 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि पहले विकास की परियोजनाओं पर सत्ताधारी लोगों की बेईमानी का ग्रहण लग जाता था। यदि कोई परियोजना आ भी गई तो राजनीति के अपराधीकरण की भेंट चढ़ जाती थी।
विज्ञापन


भदोही के कालीन की दुनिया में धूम
सीएम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार आने के बाद साढ़े चार वर्ष के अंदर सभी क्षेत्रों का विकास हुआ है। एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से भदोही के कालीन की दुनिया में धूम है। भदोही एक्सपोर्ट का हब बन रहा है। कहा, हमारे लिए तो पूरा प्रदेश ही परिवार है, लेकिन पहले सरकारों में जो लोग रहते थे, उनके लिए अपना परिवार ही प्रदेश रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम कहते हैं सबका साथ सबका विकास। वे कहते थे मेरा परिवार और मेरा विकास। उनकी सोच संकुचित थी, आपराधिक मानसिकता की थी। उनकी सोच भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की थी, हमारी सोच पूरे समाज को साथ लेकर चलने की है। विकास के नाम पर सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकार ने अपने परिवार व अपराधियों का विकास किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता देव सिंह ने भी संबोधित किया।का है।

मंच से विकास योजनाएं गिनाईं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। कहा कि जनपद की आबादी 15 लाख 78 हजार है। यहां केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया। योजनाओं से लाभान्वित होने वालों की संख्या 10 लाख से ज्यादा हैं।

यहां सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। विपक्षी दलों से पूछना चाहिए कि जो विकास सात साल में, साढ़े चार साल में हुआ, वह आजादी के बाद 70 वर्ष में क्यों नहीं हुआ। सीएम ने पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास, आजीविका मिशन, आयुष्मान भारत, ओडीओपी, शादी अनुदान योजना आदि कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं।

समृद्धिशाली सरकार होती है तो सुरक्षा देती है, विकास होता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कि समृद्धिशाली सरकार होती है तो सुरक्षा देती है और हर तबके के लोगों का विकास होता है। आज यह विकास दिख रहा है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने साढ़े चार साल में जो किया, वह पहले की सरकारों ने नहीं किया। याद करिए जिले की पहचान संत रविदास जी से भी मानी जाती है। उनकी जन्म भूमि को सुंदरीकरण की योजना किसी ने लागू की तो वह प्रधानमंत्री जी के हाथों से भाजपा सरकार ने लागू की।

भगवान श्रीराम को गंगा पार कराने का काम निषाद राज ने किया। भगवान राम और निषाद राज की प्रतिमा बन रही है। मां गंगा से अपार आस्था है। मां गंगा की अविरलता और निर्मलता किसी ने छिपी नहीं है। पहले कुंभ मेला लगाने में समस्या थी। त्योहार आते ही कर्फ्यू लग जाता था, अब शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए जाते हैं। भाजपा सरकार में ही राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है।
 

'अब कोई त्योहार में दंगा करने की नहीं सोचता'

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में राजनीति का अपराधीकरण बाधक थी, वह स्थिति समाप्त हो गई है। अब कोई त्योहार में दंगा करने की नहीं सोचता, व्यापारियों केे प्रताड़ित नहीं करता। अगर कोई व्यापारियों को प्रताड़ित करेगा, दंगा करेगा या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, तो उसके लिए सरकार का बुलडोजर तैयार है। भाजपा की सरकार ने कोविड काल में सभी को ऑक्सीजन  उपलब्ध कराया, उपचार करया। देश में सौ करोड़ और प्रदेश में साढ़े 12 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed