फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CM Yogi in Bhadohi today Will inaugurate India Carpet Expo in Carpet City, preparations completed

CM Yogi In Bhadohi Live: सीएम बोले- 'पहले भदोही में भय और आतंक का माहौल था आज अंतरराष्ट्रीय मेला लग रहा है'

Mon, 09 Oct 2023 02:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 09 Oct 2023 02:27 PM IST
सार

Bhadohi Carpet Expo 2023 Live: भारतीय कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने अनौपचारिक रूप से रविवार को कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ किया। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कार्पेट एक्सपो का औपचारिक रूप से  शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
CM Yogi in Bhadohi today Will inaugurate India Carpet Expo in Carpet City, preparations completed
CM Yogi In Bhadohi Live - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi Carpet Expo 2023 Live: यूपी के भदोही जिले में सीएम योगी ने बहुप्रतिक्षित अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला इंडिया कार्पेट एक्सपो का आज शुभारंभ किया। भारतीय कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने अनौपचारिक रूप से रविवार को कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ किया। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज फीता काटकर कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ किया। वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान बोले, सभी कालीन उद्यमियों की समस्याओं का समाधान होगा। सभी के साथ बैठकर बात होगी।

विज्ञापन


भदोही में बोले सीएम
सीएम बोले, पहले भदोही में भय और आतंक का माहौल था आज अंतरराष्ट्रीय मेला लग रहा है। प्रदेश में हुनर को मंच देने का कार्य हो रहा है। भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का क्षेत्र वस्त्र उद्योग का हब है, पहले भी उनमें हुनर था, लेकिन मंच नहीं मिल रहा था। कारीगरों को टेक्नोलाजी से जोड़ने के साथ मंच देने की आवश्यकता है। हमारी सरकार बोलती कम और काम ज्यादा करती है। 
विज्ञापन

लगभग बीस मिनट के संबोधन में सीएम योगी ने कौशल और टेक्नोलॉजी के समन्वय पर जोर दिया। बोले,हमारी सरकार हुनर को सही मंच दे रही है। एक महीने में दो अंतरराष्ट्रीय फेयर का आयोजन कर प्रदेश में ओडीओपी की संभावनाओं को बढ़ाने के साथ ही पीएम मोदी के मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi in Bhadohi today Will inaugurate India Carpet Expo in Carpet City, preparations completed
इंडिया कार्पेट एक्सपो में तैयारियों का जायजा लेते भदोही डीएम - फोटो : अमर उजाला
दिनभर बनी रही प्रशासनिक भागदौड़

जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इधर, कार्पेट एक्सपो में पहले ही दिन बायरों में खासा उत्साह देखा गया। सीईपीसी के मुताबिक बायरों ने जमकर ऑर्डर दिए। कार्पेट एक्सपो में 272 निर्यातकों ने स्टॉल लगाया है। लगभग 65 देशों के कुल 500 से अधिक कालीन खरीदार अथवा उनके प्रतिनिधि पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed