फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cloudy weather will remain for a week,

Bhadohi News: एक सप्ताह तक रहेगा बादलायुक्त मौसम, किसान रहें सतर्क

Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cloudy weather will remain for a week,
ज्ञानपुर। एक नवीन पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने के आसार बने हुए है। जिसके कारण जिले में इस सप्ताह में बादल युक्त मौसम और बारिश की परिस्थितियां बन सकती है। ऐसे में किसानों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम विभाग ने किसानों को ऐहातियात बरतने का निर्देश दिया है।मंगलवार को अधिकत तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बादल युक्त मौसम इस सप्ताह में ज्यादातर देखा जाएगा। जिससे बारिश की स्थितियां बन सकती है। जिले में बारिश की स्थिति 18 से 20 मार्च के बीच देखा जाएगा। वहीं 15 से 17 मार्च के बीच जनपद में बूंदाबांदी के आसार है। बादलों के प्रभाव के कारण हवाओं की दिशा भी बदलती रहेगी। किसान आगामी दिनों में बने रहे बादल युक्त मौसम के साथ बारिश की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार फसलों सरसों, मटर, चना की कटाई व आलू, हल्दी की खुदाई साफ मौसम में ही करें। कटी हुई फसल को छायादार स्थान पर रखें। जायद में लगी हुई फसलों में सिंचाई और गेहूं की अंतिम सिंचाई को 20 मार्च तक स्थगित कर दें। मूंग और उड़द की बुवाई 18 से 20 मार्च के बीच न करें। फसलों में दिख रहे रोगों व कीटों के नियंत्रण के लिए रासायनिक या जैविक दवाओं का छिड़काव 20 मार्च के बाद ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed