फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clouds start moving, chances of rain from today

Bhadohi News: बादलों की आवाजाही शुरू, आज से बारिश के आसार

Fri, 01 Mar 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Clouds start moving, chances of rain from today
ज्ञानपुर। जनपद में शनिवार से मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। दो दिनों तक बारिश की संभावनना मौसम विभाग ने जाताई है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। बारिश हुई तो दलहन-तिलहन की फसलों को नुकसान होने का अंदेशा है। पिछले साल मार्च में बेमौसम बारिश के चलते गेंहू की फसल चौपट हो गई थी।
विज्ञापन

जनवरी में कड़ाके की ठंड ने जहां लोगों को परेशान किया वहीं फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बे मौसम बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। महीने के पहले सप्ताह, दूसरे सप्ताह और तीसरे सप्ताह में दो से तीन दिनों तक मौसम खराब रहा। 27 फरवरी को हुई बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान सरसों की फसल को हुआ है। जैसे ही मौसम साफ हुआ और सरसों की फसल को आंच लगने के बाद शुक्रवार को किसान सरसों की मड़ाई कार्य में जी जान से जुटे रहे। किसानों का एक तबका ने सरसों की मंडाई कार्य पूरा कर अनाज को अंदर कर लिया। यदि बारिश हुई तो अब गेंहू की फसल को नुकसान हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। कहा कि शनिवार, रविवार दो दिनों तक बारिश का संयोग बन रहा है। इस दरिम्यान किसानों को सतर्क रहने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed