{"_id":"6678928881e023a47e006694","slug":"clouds-remained-humidity-after-rain-increased-problems-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-113442-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: छाए रहे बादल, बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: छाए रहे बादल, बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में शनिवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भले ही कमी आई है, लेकिन उसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थिति यह रही कि कूलर और पंखे के नीचे भी लोगों को राहत नहीं दिखी। रविवार को पूरे दिन बादलों ने डेरा जमाए रखा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है। बताया कि ये मौसम खरीफ फसलों के लिए उत्तम है।
जिले में लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश ने सूरज के तेवर से राहत तो दिलाई है, लेकिन तपती धरती पर बारिश के बाद उमस का असर भी बढ़ा दिया है। शनिवार को हुई बारिश के बाद से ही मौसम बदला हुआ है। इससे लोगों को तीखी धूप से राहत मिली है। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि नौ बजे के बाद बादलों की लुकाछिपी चलती रही। ये क्रम पूरे दिन जारी रहा। इससे रविवार को लोगों को तीखी धूप का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल किया। उमस भरी गर्मी के बीच दिनभर बिजली की आंखमिचौली लोगों को परेशान करती रही। ज्ञानपुर, दुर्गागंज, अभोल, मोढ़, ऊंज, नवधन, कोईरौना, भदोही, चौरी, औराई आदि क्षेत्रों में बिजली समस्या बनी रही। जिससे लोग गर्मी से जूझते नजर आए। कोट
भदोही में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को बादलयुक्त मौसम होने के कारण बारिश की संभावना बनी रही।
विज्ञापन
सर्वेश बरनवाल, मौसम विशेषज्ञ,कृषि केंद्र, बेजवां