{"_id":"6830c63e1081ca2b5802e837","slug":"clouds-hovering-in-the-morning-sun-shining-in-the-afternoon-heavy-rain-in-the-evening-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-126489-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सुबह मंडराया बादल, दोपहर में चुभी धूप, शाम को झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सुबह मंडराया बादल, दोपहर में चुभी धूप, शाम को झमाझम बारिश
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। शाम को बारिश होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। जिले में शुक्रवार शाम को एक ही दिन में तीन तरह के मौसम देखने को मिला। सुबह जहां आसमान में बादल देखे गए। वहीं दोपहर की धूप लोगों को चुभी। वहीं शाम होते-होते अभोली, दुर्गागंज समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश भी हुई। मौसम में नमी होने के कारण लोगों ने चैन की सांस ली। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम की यथास्थिति बनी रहेगी।
जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। लोगों को इन दिनों तपती धूप से कुछ हद तक राहत मिली है। दो से तीन दिन पहले तक गर्मी का असर ऐसा था कि लोग घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझे थे। गर्म हवाओं से लोगों के चेहरे झुलस रहे थे। हालांकि बीते तीन दिनों से मौसम बदला है। बुधवार को दिन में जहां मौसम सामान्य रहा। वहीं रात के समय आंधी के साथ बारिश हुआ। इसके बाद बृहस्पतिवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। वही हाल शुक्रवार की सुबह भी रहा। जहां सुबह से ही बादलों का जमघट देखने को मिला। दोपहर 11 बजे तक बादल दिखे, लेकिन इसके बाद धूप तेज हो गई। दोपहर के समय धूप इतनी तीखी हो गई कि राह चलना मुश्किल हो गया। इसके बाद शाम पांच बजे के करीब मौसम ने करवट बदला। अभोली, दुर्गागंज समेत कइ स्थानों पर बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। आंधी संग पानी होने के कारण कहीं पर नुकसान होने की सूचना नहीं है। हवाओं में नमी होने के कारण गर्मी से राहत मिली। लोग खुले मैदान में हवाओं का आनंद लिया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार को दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव होने से गर्मी से राहत मिली है।