फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clash between passengers and illegal vendors allegation of stone pelting

Bhadohi News: यात्रियों और अवैध वेंडरों में झड़प, पत्थरबाजी का आरोप, जीआरपी कर रही तफ्तीश

Thu, 19 Jun 2025 06:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 06:45 PM IST
सार

ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने वाले वेंडरों और यात्रियों के बीच जमकर हुई झड़प के बाद पत्थरबाजी का आरोप लगा। घटना के संज्ञान में आते ही जीआरपी ने पूछताछ की है और मामले को लेकर तफ्तीश कर रही है।
 

विज्ञापन
Clash between passengers and illegal vendors allegation of stone pelting
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर बृहस्पतिवार की देर शाम यात्रियों और अवैध वेंडर में झड़प हो गई। आरोप है कि वेंडरों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी भी की। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की देर रात ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन खचाखच भरी थी।

विज्ञापन


ट्रेन रुकते ही यात्री चढ़ने लगे। इस बीच अवैध वेंडर पानी बेचने के लिए चढ़ने लगे। इसी बीच कुछ यात्रियों से अवैध वेंडरों का विवाद हो गया। आरोप है कि दो मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन चलने लगी तो अवैध वेंडरों ने पत्थरबाजी की। जीआरपी चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला उनके संज्ञान में है। पुलिसकर्मी पहुंचे तो ट्रेन जा चुकी थी। पत्थरबाजी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed