फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clash between four candidates for the post of president

डिबाए चुनाव: अध्यक्षी के लिए चार उम्मीदवारों में घमासान

Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Clash between four candidates for the post of president
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। अध्यक्ष के लिए चार और महासचिव के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच घमासान होगा। शनिवार को सरपतहां स्थित अधिवक्ता चेंबर में आयोजित परिचय समारोह में प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामीनाथ मिश्र ने अपने विचारों से किया। अध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदों पर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। कहा कि अधिवक्ताओं के हित और सम्मान के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे। वह हर समय अधिवक्ताओं के साथ रहेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, मूलचंद यादव, रविन्द्र नाथ मिश्र, रामचन्द्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आलोक कुमार द्विवेदी, प्रकाश कुमार तिवारी, बिजेंद्र कुमार सिनहा, श्याम नारायण प्रजापति, और शिव कुमार शर्मा, महासचिव के लिए रमाशंकर यादव, सुरजीत सिंह, संतोष कुमार दूबे, कोषाध्यक्ष के लिए महेश कुमार मिश्र और हरिओम बिंद के बीच मुकाबला होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होना है। इस मौके पर सदानंद यादव, प्रभुनाथ पाठक, मोहनलाल मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed