फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Civil strife has fed worker killed

गृहकलह से तंग आकर कर्मी ने दी जान

Fri, 12 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Fri, 12 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Civil strife has fed worker killed
मलेरिया निरीक्षक की मौत के बाद सीएमओ कार्यालय पर जुटी भीड़।
 गृह कलह से परेशान मलेरिया निरीक्षक ने बुधवार की रात सीएमओ कार्यालय स्थित आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। आस-पास के लोगों ने दरवाजा देर से बंद रहने और उसमें लाइट न जलने पर आवाज देकर खुलवाना चाहा। रात करीब नौ बजे की घटना की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़वाया। तो अंदर कमरे में शव फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोग काफी देर से उसे फोन कर रहे थे, फोन रिसीव न होने पर पिता और उसका बेटा भी पहुंच गए थे। 
विज्ञापन

वाराणसी जिले के जंसा निवासी अवनीश कुमार दुबे (40) पुत्र उदय नारायण ने छह माह पूर्व सीएमओ कार्यालय स्थित मलेरिया विभाग में बतौर मलेरिया निरीक्षक ज्वाइन किया था। सीएमओ कार्यालय के पीछे बने आवास में रहता था। दो भाइयों में बड़ा था। परिवारीजनों के मुताबिक  वह पारिवारिक विवाद से परेशान रहता था। उसके छोटे भाई की पत्नी ने चार माह पूर्व उसके खिलाफ रेप का मुकदमा दायर कर दिया था। इसमें उसे करीब 15 दिन तक जेल में रहना पड़ा था। इसके चलते वह मानसिक रूप से व्यथित रहता था। एक दो दिन में वह घर जाने वाला था। बुधवार को वह दोपहर बाद कमरे में जाने के बाद देर तक बाहर नहीं आया। चूंकि उस की दिनचर्या जानने वालों ने शाम तक अंदर से बदं दरवाजा नहीं खुलने पर उसको आवाज लगाई। इसके बाद कोतवाल को सूचना दिया। पुलिस ने रात करीब नौ बजे दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम भेज दिया। सीओ श्यामशंकर पांडेय ने कहा कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed