फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   civic animities

आवास के लिए तहसील पर किया प्रदर्शन

Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
civic animities
समस्याओं को लेकर ज्ञानपुर तहसील में प्रदर्शन करते पूरेभान के ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के पूरेभान गांव की मुसहर बस्ती के निवासियों ने आवास आवंटन की मांग को लेकर बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन देकर आवास दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि वह कई दशक से गांव में रहते हैं, लेकिन आज भी छप्पर और टीनशेड में रहने को विवश हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ बस्ती के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास के लिए कई बार ग्राम प्रधान से लेकर बीडीओ तक से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस जमीन पर वह लोग लंबे समय से निवास कर रहे हैं, उससे भी बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में अब वे परिवार समेत कहां जाएंगे। इसकी सूचना तहसीलदार और कानूनगो आदि को दी गई तो उन लोगों ने आवास के लिए नींव खोदवा दी, लेकिन विपक्षियों ने रोकवा दिया। प्रशासनिक उदासीनता के चलते बस्ती में रहने वाले दर्जनों परिवारों के लोग आज भी बारिश, ठंड और गर्मी में छप्पर के नीचे ही गुजर बसर करते हैं। इस मौके पर सुनीता, शीला, उर्मिला, विमला, फोटो देवी, रानी, संतरा देवी, राजेंद्र, अनिल, मुकादम, हरिश्चंद्र, प्रमोद, शंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed