{"_id":"5d2a2e6b8ebc3e6ca265fd30","slug":"civic-animities-bhadohi-news-vns472689375","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 1.60 लाख किसानों को मिलगी सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 1.60 लाख किसानों को मिलगी सम्मान निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में अब एक लाख 60 हजार किसानों के खाते में दो से लेकर छह हजार रुपये तक की रकम पहुंचेगी। खामी वाले 46 हजार आवेदनों में 26 हजार में सुधार हो चुका है, जबकि लोकसभा चुनाव के बाद 17 हजार से अधिक आवेदन नए हुए। अगस्त के पहले सप्ताह से किसानों के खाते में पीएफएमएस के माध्यम से सम्मान निधि की रकम पहुंचेगी।
मार्च में आए अंतरिम बजट में केंद्र सरकार की ओर से किसानों को छह हजार रुपये सालाना देने का निर्णय लिया गया था। मार्च में युद्ध स्तर पर किसानों का पंजीकरण किया गया और दो चरणों में करीब एक लाख 17 हजार किसानों को चार-चार हजार रुपये खाते में भेजे गए। इस दौरान 46 हजार आवेदन करप्ट हो गए। करीब एक महीने की कड़ी मशक्कत के बाद कृषि विभाग की ओर से 26 हजार आवेदन की खामियों को दुरुस्त किया गया। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के कारण पंजीकरण बंद हो गया, जिसे 10 जून से शुरू किया गया। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद बचे किसानों का पंजीकरण शुरू हुआ। एनआईसी, कृषि विभाग और सहज सेवा जन केंद्रों से किसानों का पंजीकरण किया गया। करीब एक महीने में 17 हजार 968 किसानों की फीडिंग की गई। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि एक लाख 87 हजार किसानों में एक लाख 65 हजार की फीडिंग पूर्ण हो गई है। खामियों से सम्मान निधि न पाने वाले किसानों के आवेदनों को सुधारा जा रहा है। 46 हजार आवेदन में 26 हजार को सुधार लिया गया है। अगस्त के पहले सप्ताह में किसानों के खाते में दो-दो हजार की तीसरी किस्त भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो किसान पहले दो किस्त पा चुके हैं उन्हें एक और जो किसान एक भी किस्त नहीं पाए हैं, उनके खाते में तीन किस्त यानी छह हजार रुपये एक साथ भेजे जाएंगे। बताया कि अब एक लाख 60 हजार किसानों को निधि का लाभ मिलेगा।
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में अगस्त के पहले सप्ताह में किसी को एक किस्त तो किसी को तीन किस्तें एक साथ मिलेंगी। फरवरी-मार्च से शुरू हुई योजना में आवेदन के बाद भी अब तक लाभ न पाने वाले किसानों को तीन किस्त मिलाकर छह हजार रुपये मिलेंगे, जबकि जिन्हें दो किस्त मिल चुकी है, उन्हें सिर्फ एक किस्त के रूप में दो हजार खाते में आएंगे।