फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   civic animities

जल शक्ति: पानी के संचयन पर खर्च होंगे 9.77 करोड़

Wed, 10 Jul 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
civic animities
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण मुहिम को सफल बनाने में प्रशासनिक अफसर जुट गए हैं। संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय श्री प्रकाश के वापस लौटने के बाद संबंधित विभाग जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। जिले के ज्ञानपुर और भदोही ब्लॉक में प्रथम चरण में पानी के संचयन पर नौ करोड़ 77 लाख खर्च होगा। इसमें सोख्ता निर्माण, वाटर हार्वेस्टिंग, तालाब निर्माण, कुओं की मरम्मत से लेकर पौधरोपण तक होगा।
विज्ञापन

जल ही जीवन है। इसके बिना जीवन की परिकल्पना भी मुश्किल है। जल संरक्षण को लेकर वैसे तो दशक भर पूर्व से ही सरकारों की ओर से अभियान शुरू हुए लेकिन वे धरातल पर प्रभावी नहीं हो सकी। पानी के अधिक दोहन से पानी का जलस्तर तेजी से नीचे की तरफ खिसक रहा है। जिसके चलते देश के कई हिस्सों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच जाती है। भविष्य में पानी का संकट न हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारिश में जल संचित करने के लिए जल शक्ति नाम से एक मुहिम छेड़ी। अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्रीय सचिव चिह्नित जिलों में पहुंचकर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अभियान में विद्यालय में वाटर हार्वेस्टिंग, वृक्षारोपण, तालाबों की खुदाई, सोख्ता निर्माण से लेकर अन्य खामियों को सुधारा जाएगा। इसमें पंचायती राज, ग्राम विकास, कृषि विभाग, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग अपने स्तर से जल संरक्षण पर फोकस होकर काम करेंगे। जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि पौधरोपण, तालाबों के निर्माण और कुओं के सुदृढ़ीकरण पर नौ करोड़ 77 लाख खर्च किया जाएगा। सभी विभागों को जल शक्ति अभियान का पूरा खाका समझाया जा चुका है। सभी कार्य को एक से तीन महीने में पूर्ण करना है।
विज्ञापन

जल संरक्षण की कार्ययोजना
ज्ञानपुर। जिले में वित्तीय वर्ष 2019-20 में जल संरक्षण की कार्ययोजना बना ली गई है। ज्ञानपुर ब्लॉक में 20 सोख्ता गड्ढा, 15 तालाब निर्माण, 65 हजार से अधिक पौधरोपण, 92 नालियों को तालाब से जोड़ने का कार्य, 92 स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग, 15 निष्प्रयोज्य कुओं का वाटर रिचार्जिंग होगा। भदोही ब्लॉक में 16 सोख्ता निर्माण, एक नदी जीर्णोद्धार, 71 हजार पौधरोपण, एक चकडैम, 123 स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग, 20 निष्प्रयोज्य पड़े कुओं का वाटर रिचार्जिंग और 65 नए तालाबों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तालाबों की स्थिति
तालाब सूखे तालाब पानी भरा
2138 1162 976
------
- जिले में कुल कुओं की स्थिति
कुल कुएं खराब अच्छे
12599 5247 7351
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed