फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CIB railway raid, caught eight illegal vendors

सीआईबी रेलवे का छापा, आठ अवैध वेंडर पकड़ाए

Sun, 25 Sep 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
CIB railway raid, caught eight illegal vendors
दुर्गागंज। सीआईबी उत्तर रेलवे ने शनिवार को भदोही के परसीपुर और वाराणसी के सेवापुरी स्टेशन के मध्य ट्रेनों में जांच की। इस दौरान अवैध तरीके से सामान बेच रहे आठ वेंडर पकड़े गए। इनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सीआईबी रेलवे के एसआई आनंद सिंह ने बताया कि लखनऊ रेल मंडल प्रशासन को शिकायत मिली थी कि ट्रेनों में अवैध वेंडर सामान बेचते हैं। इस आधार पर 24 सितंबर को ट्रेन नंबर 15018 की परसीपुर-सेवापुरी के बीच जांच की गई। इसमें रवि सोनकर, सोनू तिवारी, करन, महेंद्र मिश्र, सलमान खान, विनोद दुबे, ओमप्रकाश, कन्हैयालाल को अवैध ढंग से गुटखा, समोसा, पानी, मुरमुरा बेचते समय हिरासत में लिया गया। आरोपितों के पास न लाइसेंस मिला न कोई अन्य कागजात। जीआरपी थाना जंघई में अवैध वेंडरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर चालान कर दिया गया है। यात्री सुरेश कुमार, सत्येंद्र, मोहित आदि ने जीआरपी भदोही से अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाने की आवाज उठाई है।
विज्ञापन

दुर्गागंज। रेल खंडों का दोहरीकरण और विद्युतीकरण होने के बाद से सुरक्षा एवं संरक्षा एजेंसियों की भी जिम्मेदारियां बढ़ रही है। रेल खंड पर लगभग 40 से 50 किमी दूरी वाले सेक्शनों का कार्य क्षेत्र कहीं आरपीएफ तो कहीं जीआरपी के पास होता है। सीआईबी लखनऊ की ओर से आठ अवैध वेंडरों के खिलाफ हुई चालान और जुर्माने की कार्रवाई को लेकर अब सुरक्षा कर्मियों में भी कार्य क्षेत्र को लेकर मतभेद होने लगा है। आरपीएफ उप निरीक्षक जंघई अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अवैध वेंडरों का मामला जीआरपी भदोही के कार्य क्षेत्र में है बावजूद इसके 40 किमी दूर आरपीएफ थाने में कार्रवाई कराना अतिरिक्त कार्य साबित हो रहा है। ऐसे मामलों में उन्हीं सुरक्षा एजेंसियों से कार्रवाई कराया जाना चाहिए जो अवैध वेंडरों के जिम्मेदार हैं। जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे विक्रम सिंह ने कहा कि मंडल टीम की आकस्मिक जांच रेलवे सुरक्षा के अधीन और टीम में शामिल अधिकारी आरपीएफ, जीआरपी का सहयोग ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed