फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children from 15 to 18 years will get the vaccine from January 3

तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को लगेगी वैक्सीन

Fri, 31 Dec 2021 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Children from 15 to 18 years will get the vaccine from January 3
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तीन जनवरी से 15 से 18 साल के किशोरों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। बच्चों के टीकाकरण के लिए नौ स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बचाव का टीकाकरण जारी युद्ध स्तर पर जारी है। अभी तक 18 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के किशोरों को वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है। किशोरों को नौ बूथों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही समेत औराई, भदोही, डीघ, गोपीगंज, सुरियावां, अभोली, नई बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किशोरों को वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एसके चक ने बताया कि कोरोना संक्रमण के संभावित तीसरी लहर से पहले 15 से 18 साल के किशोरों को सुरक्षित करने के लिए तीन जनवरी से वैक्सीन लगाई जाएगी। किशोरों को कोवैक्सीन की दो डोज लगेगी। पहले टीकाकरण के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। किशोरों को वैक्सीन निर्धारित सेंटरों पर ही लगाई जाएगी। इसके लिए लाभार्थी एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन या ऑन स्पाट सत्र पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसमें आधार कार्ड, हाईस्कूल का प्रमाण पत्र या स्कूल द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र या अन्य आईडी भी मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed