फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chief Minister's birthday celebrated by cutting a cake

Bhadohi News: केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Fri, 05 Jun 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's birthday celebrated by cutting a cake
भदोही नगर में सीएम योगी के जन्मदिवस पर केक काटते पार्टी कार्यकर्ता। स्रोत- संवाद
ज्ञानपुर/भदोही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले भर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काटकर और पौधरोपण कर मनाया। भदोही के मेनरोड स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल के प्रतिष्ठान में जुटे लोगों ने केक काटा और उनकी दीर्घायु की कामना की। पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के यशस्वी मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उनके जीवन और नेतृत्व की उत्तर प्रदेश की जनता को आवश्यकता है। इसलिए हम उनके जन्म दिन मनाते हुए उनके दीर्घायु की कामना करते हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के विकास का नारा और प्रदेश में सुशासन नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है साथ ही गुंडा-माफियाओं का सफाया हो रहा है। इस मौके पर विनीत बरनवाल, भरत जायसवाल, अजय दुबे, अरविंद मौर्य, दिलीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, सौरभ चौरसिया, लोकेश सिंह, विनय उमर वैश्य, ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि रहे। इसी तरह ज्ञानपुर जिला अस्पताल में जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी और जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर राजेश पटेल, संतोष पांडेय, चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed