फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chhath festival begins with Nahai-Khay

नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू

Wed, 18 Nov 2020 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with Nahai-Khay
छठ पूजा पर गोपीगंज बाजार में खरीदारी करते लोग। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ बुधवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया। चार दिवसीय अनुष्ठान के मद्देनजर कालीननगरी का वातावरण भक्तिभाव में सराबोर हो चला है। घाटों और सरोवरों की साफ-सफाई और तैयारियों को युद्धस्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई जगह जलाशयों में अब भी भारी गंदगी है। बुधवार को व्रती महिलाओं ने लौकी-भात का सेवन किया। बृहस्पतिवार को खरना होगा। इसके बाद सूर्य षष्टी पर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य रूप से बिहार में मनाए जाने वाले डाला छठ पर्व की महिमा ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान भदोही समेत पूर्वांचल के श्रद्धालुओं के बीच खास जगह बनाई है। यही वजह है कि जिले के गंगा घाटों और तालाबों पर छठ के अवसर पर सूर्योपासना के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है। इस बार कोविड-19 की पाबंदियों के बीच भी त्योहार का उत्साह श्रद्धालुओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। गंगा के कुछ प्रमुख घाटों पर जिला प्रशासन ने साफ-सफाई करवाई है, लेकिन ज्यादातर घाट और तालाब अब भी गंदगी और झाड़-फानूस के अंबार से पटे पड़े हैं। कई गांवों में ग्रामीणों ने स्वत: और पंचायत स्तर पर तालाबों की साफ-सफाई कराई गई। ज्ञानपुर नगर के मध्य में स्थित ऐतिहासिक ज्ञानसरोवर का जल काफी दूषित हो गया है। नगर पंचायत ने बुधवार को कुछ श्रमिकों को लगाकर सरोवर की साफ-सफाई कराई। साथ ही दावा किया कि पूजा से पूर्व ही सरोवर की सीढ़ियां और जल की सफाई का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर व्रत वाले घरों में बुधवार से चार दिनी अनुष्ठान का विधिवत श्रीगणेश हो गया। ठेकुआ बनाने के लिए गेहूं को धो-सुखाकर आटा पहले ही तैयार कर लिया गया है। व्रती महिलाओं ने घर की साफ-सफाई के बाद स्वच्छ होकर लौकी-भात बनाया। घर के सभी सदस्यों ने प्रसाद के रूप में इसका सेवन किया। बृहस्पतिवार को खरना होगा। इसमें गन्ने के रस अथवा गुण की खीर का प्रसाद बनाकर चढ़ाया जाएगा। इसे सगे-संबंधियों और पास-पड़ोस में भी बांटा जाता है। सुजातपुर के वैदिक आचार्य पं. शरद पांडेय ने बताया कि छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य 20 नवंबर को दिया जाएगा। 21 को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर हुई सूप-दउरा की खरीदारी
ज्ञानपुर। छठ के मद्देनजर बुधवार को जिले के बाजारों में खूब चहलपहल रही। श्रद्धालुओं ने सूप-दउरा और पूजा के सामान की खरीदारी की। ज्ञानपुर, भदोही के अलावा गोपीगंज, सुरियावां, चौरी, औराई आदि बाजारों में खरीदारी के लिए पूरे दिन दुकानों पर भीड़ लगी रही। सूप 80 से 100 रुपये और दउरा 150 से 250 रुपये तक की कीमत में बिक रहे थे। इसी तरह फल और मिठाई की भी खरीदारी हुई। आवक कम होने और त्योहार पर खपत बढ़ने के कारण अनार के दाम में भारी उछाल आया है। बुधवार को फल बाजार में अनार 140-160 रुपये प्रति किलो के रेट में बिका, जबकि दो दिन पूर्व सबसे अच्छे क्वालिटी का अनार 100 रुपये प्रति के भाव में बिक रहा था। फल दुकानदार दारोगा ने कहा कि मंडी में अनार की आवक कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed