फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chaudhary Charan Singh's life was dedicated to farmers.

Bhadohi News: किसानों को समर्पित रहा चौधरी चरण सिंह का जीवन

Wed, 24 Dec 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh's life was dedicated to farmers.
बसवांपुर चौराहा पर चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाते सपा के लोग। स्रोत सपा
ज्ञानपुर। सपा ने मंगलवार को बसवापुर स्थित चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। किसानों और मजदूरों के हित के लिए किए उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में व्यतीत किया। उनका पूरा जीवन किसानों और मजदूरों के लिए समर्पित रहा। जमींदारी प्रथा खत्म करने के साथ ही लेखपाल के पद का सृजन किया गया। केंद्र सरकार में गृह मंत्री बने तो उन्होंने मंडल और अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की। मौके पर हृदय नारायण प्रजापति, विकास यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमापति यादव, शोभनाथ यादव, मंटू सिंह, लालचंद बिंद, लालबहादुर बिंद, रवि यादव आदि रहे। डीघ ब्लॉक के बनकट उपरवार में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। किसान नेता लालू यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हर समय किसान, गरीब और मजदूरों के हक-न्याय की लड़ाई लड़ते रहे। इस मौके पर मानिक प्रजापति, सुनील यादव अमृतलाल पाल, मुन्ना नारायण यादव, सभाजीत यादव, राजेश प्रजापति, अजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed