{"_id":"6495efc2a79c6f071c0fba24","slug":"charges-framed-on-eight-including-former-mla-in-gangster-case-bhadohi-news-c-20-1-vns1018-264773-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गैंगस्टर मामले में पूर्व विधायक सहित आठ पर आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गैंगस्टर मामले में पूर्व विधायक सहित आठ पर आरोप तय
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैंगस्टर के मुकदमे में पूर्व विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे विष्णु मिश्रा और भतीजे ब्लॉक प्रमुख डीघ मनीष मिश्र समेत आठ पर आरोप तय हो गए। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपीएमएलए सुबोध सिंह की अदालत में पूर्व विधायक व उनके भतीजे मनीष मिश्र पेश हुए। वहीं बेटे विष्णु मिश्रा की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। कोर्ट ने गवाहों को तलब करते हुए अगली तारीख सात जुलाई तय की। सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में विवेचक के नहीं आने से अगली तारीख 28 जून को तय की गई।
रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में सपा एवं निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र आगरा जेल में बंद हैं। प्रशासन ने पूर्व विधायक, बेटे विष्णु मिश्रा, भतीजे मनीष, सतीश मिश्र, करीबी हनुमान सेवक पांडेय, गिरधारी पाठक, नाती विकास मिश्रा, सुरेश केसरवानी के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। एमपीएमएलए कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही है। शुक्रवार की सुबह इसी मामले में पूर्व विधायक और भतीजा मनीष मिश्र कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश हुए। जहां सरकारी एवं उनके अधिवक्ताओं के बीच घंटों बहस चली। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आठ के खिलाफ आरोप तय किया। मुकदमे में अब गवाहों को तलब किया गया है। इसमें विवेचक संग अन्य लोग शामिल हैं। वहीं सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में एसटीएफ के विवेचक अमिताभ श्रीवास्तव नहीं आए। कोर्ट ने पूर्व विधायक और बेटे को तलब करते हुए 28 जून को अगली तारीख तय की। पूर्व विधायक के अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि आरोप तय होने के बाद अब गवाहों का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके लिए उन्हें तलब किया गया है।