फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Change in wind direction, melting continues, no respite from cold

Bhadohi News: हवा की दिशा में बदलाव, गलन बरकरार, ठंड से राहत नहीं

Sat, 21 Dec 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Change in wind direction, melting continues, no respite from cold
जिले में हवा की दिशा में बदलाव हुआ है, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को पछुआ से पुरुआ हवा गतिमान रही। दिन भर धूप खिली रही। इसके बाद भी गलन का अहसास हुआ।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फमारी के बाद से बीते दो सप्ताह से ठंड का सितम जारी है। रोजाना तापमान में उतार-चढ़ाव होने के बाद से सुबह शाम लोगों को गलन महसूस हो रहा है। ठंड इस कदर है कि लंबी दूरी का सफर तय करना मुश्किल हो गया है। बिना हेलमेट और ग्लव्स के बाइक चलाना चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन

शहरी बाजारों में कहीं-कहीं अलाव जलते दिख जाते हैं, लेकिन ग्रामीण अंचल के अधिकांश बाजारों में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं है। दुकानदार कूड़ा करकट एकत्रित करके अलाव जलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरा का प्रभाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed