फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chandbabu disclose massacre , accused in the clutches

चांदबाबू हत्याकांड का खुलासा, शिकंजे में आरोपी

Sat, 15 Aug 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 15 Aug 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chandbabu disclose massacre , accused in the clutches
 आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी- डंडे को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक एके राय ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को घोसिया के पक्का पोखरा के पास अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ी हालत में मिला था।
घटनास्थल पर मिले कपड़े आदि से उसकी शिनाख्त घोसिया निवासी मुन्ना मिस्त्री उर्फ चांदबाबू पुत्र मलिक मोहम्मद के रूप में हुई थी।
मलिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए एएसपी लल्लन प्रसाद, क्षेत्राधिकारी राजकुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था।
विज्ञापन

टीम की कड़ी मेहनत और मुखबिरों की सूचना पर अभियुक्त दयानिधि बिंद उर्फ नन्हकू बिंद पुत्र कन्हैयालाल बिंद को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी नन्हकू ने स्वीकार किया कि 10 दिन पूर्व रात में मृतक उसके घर से कुछ बर्तन चुराकर ले जा रहा था। रात के अंधेरे में उसने एक डंडे से उसकी पीठ पर मारने का प्रयास किया, लेकिन वह सिर में लग गया। जिससे चांदबाबू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डर वश उसने किसी को बात नहीं बताई। एसपी ने टीम को पांच हजार इनाम देने की घोषणा की है। खुलासा करने वाली टीम में एसओ औराई सीताराम यादव, मो. आलमगीर, विनोद कुमार राय, इमरान खान, राम निवास, कृष्ण रतन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




औराई पुलिस के खिलाफ एसपी से लगाई गुहार
ज्ञानपुर। युवक को हिरासत में लेने पर औराई पुलिस के खिलाफ भवानीपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मुकदमें में फर्जी फंसाया जा रहा है। प्रार्थना पत्र सौंपकर युवक को छोडने की मांग की। युवक नन्हकू की मां भगनी देवी आरोप लगाया कि औराई पुलिस विरोधियों के प्रभाव में आकर पुत्र को हिरासत में लिया है और किसी से मिलने नहीं दे रही है।  दावा किया कि पुलिस जिस आरोप में युवक को फंसाना चाहती है उसमें वह पूरी तरह से निर्दोष है। कहा कि पुलिस उसके गृहस्थी सामान भी उठा ले गई, प्रताड़ित भी कर रही है। युवक की मां संग पहुंचे ग्रामीणों में लाल बहादुर पाल, संतोष कुमार शर्मा, शिवकांत शुक्ला, दुर्बली यादव, लल्लन, ओम प्रकाश, बबलु दुबे, प्रेमशंकर दुबे, विनोद शुक्ला आदि रहे।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed