फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   chalaaya hastaakshar abhiyaan Launched a signature campaign for road construction

मार्ग निर्माण के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान 

Sat, 26 Mar 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 26 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
 chalaaya hastaakshar abhiyaan Launched a signature campaign for road construction
मार्ग निर्माण
 नगर पालिका क्षेत्र में पड़ने वाले दरोपुर-शहाबाबाद मार्ग की दयनीय स्थिति के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के कार्यकर्ता 28 मार्च को तहसील में धरना देंगे। इसके लिए शुक्रवार को माले कार्यकर्ताओं ने दरोपुर में हस्ताक्षर अभियान चलाया और मोहल्ले वासियों से आंदोलन में सहयोग मांगा। संगठन के जिला सचिव रामजीत यादव ने कहा की उक्त मार्ग गड्ढ़ों से पटा है और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है लेकिन सभी राजनीतिक दल चुनावी ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन


नगर से होकर नईबाजार और बाईपास पहुंच मार्ग की बदहाली से नागरिक परेशान हैं। महत्वपूर्ण मार्ग होते हुए भी इस पर पैदल और बाइक से चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन न केवल स्कूली बच्चे इसमें गिरते रहते हैं बल्कि जनप्रतिनिधियों ने इससे मुंह मोड़ लिया है। जो लोग इस मार्ग पर बसे हैं उनके लिए भारी संकट पैदा हो गया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया की पौने दो करोड़ की लागत से अंडर ग्राउंड नाला निर्माण का टेंडर हो चुका है लेकिन कुछ लोगों के विरोध के चलते निर्माण कार्य का रास्ता साफ नहीं हो सका है। हैरत इस बात की है की अब तक प्रशासन ने जनहित को देखते हुए भी हस्तक्षेप नहीं किया। मार्ग पर मंदिर, विद्यालय आने जाने वालों की समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है।  जिला सचिव रामजीत यादव ने बताया कि प्रथम चरण में 28 मार्च को धरना दिया जाएगा। यदि इससे निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो इसी मार्ग पर शासन प्रशासन के विरूद्ध आमरण अनशन किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान के दौरान सपा सरकार को आडे हाथों लेकर खरी खोटी सुनाई गई। अभियान में जगननाथ, राजेश यादव, सुजीत कुमार यादव, वद्दन कुमार, जयशंकर, शिवशरन यादव, प्रेमचंद्र यादव, नन्हें यादव, रोहित यादव, अनूप यादव, पंकज, नरेंद्र यादव, सुशीला देवी, मीरा देवी, अर्जुन गौतम, रमेश मौर्य, भरत लाल यादव, सेख आरिफ, सुभाष यादव आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed