फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chakar plate removed from Pipa bridge road, traffic difficult

पीपा पुल मार्ग से हटा चकरप्लेट, आवागमन मुश्किल

Sun, 13 Jun 2021 05:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Chakar plate removed from Pipa bridge road, traffic difficult
लालानगर। मानसूनी बारिश शुरू होते ही रामपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुल मार्ग पर लगे चकरप्लेट को लोक निर्माण विभाग ने उखाड़ना शुरू कर दिया है। इससे पीपा पुल से सफर करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई है। इससे न सिर्फ पैदल यात्रियों को कीचड़ से सने मार्ग में फंसकर परेशानी उठानी पड़ रही है बल्कि साइकिल, बाइक, छोटे चार पहिया वाहन धंस जा रहे हैं। रामपुर घाट समेत कोनिया क्षेत्र के डेंगुरपुर-धनतुलसी घाट पर लगभग चार माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने पीपा का पुल बनाकर गंगा आर-पार होने वालों नि:शुल्क सुविधा दी थी। करीब 10 दिन पूर्व शुरू हुई मानसूनी बारिश के कारण पीपापुल पर कोई अनहोनी न हो इसके लिए चकरप्लेट हटाने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। जबकि 30 जून से बरसात के मौसम में आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाता है। । एक्सईएन लोक निर्माण विभाग हीरामणि वर्मा ने बताया कि पुलों पर पूरी तरह से आवागमन बंद कराने के लिए 15 से 30 जून तक की तिथि निर्धारित की गई है। यदि बारिश ने पहले से ही गति पकड़ी तो 15 जून से ही आवागमन बंद होगा नहीं तो 30 जून से रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed