फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CEPC elections: Counting of votes today, results to be declared by evening

सीईपीसी चुनाव : मतगणना आज, शाम तक घोषित हो जाएंगे नतीजे

Thu, 11 Dec 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
CEPC elections: Counting of votes today, results to be declared by evening
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए तीन दिसंबर से हो रहा इलेक्ट्राॅनिक मतदान मंगलवार की शाम को समाप्त हो गया। कुछ निर्यातक मतदाता बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नई दिल्ली में चुनाव स्थल पर पहुंच कर मतदान करेंगे। इसके तत्काल बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव करा रही नेशनल सेक्योरिटीज डिपोजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) मतगणना के बाद आंकड़े जारी करेगी। सीईपीसी चेयरमैन पद पर मुकेश कुमार गोंबर और कुलदीप राज वाटल और वाइस चेयरमैन पद पर संजय गुप्ता और असलम महबूब की बीच सीधी टक्कर है। वाइस चेयरमैन पद के दोनों प्रत्याशी भदोही जिले के हैं। चेयरमैन का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर वाइस चेयरमैन को सीईपीसी की बागडोर सौंपी जाएगी। इस चुनाव में कुल 934 निर्यातक इलेक्ट्राॅनिक मतदान करेंगे। मतदान बीते तीन दिसंबर से शुरू होकर बुधवार की शाम को समाप्त हो गया। निर्यातकों को स्वयं चुनाव स्थल पर पहुंचकर भी मतदान करने का विकल्प था। ऐसे लोग 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दो बजे तक स्वयं वहां पहुंचकर मतदान करेंगे। चुनाव समिति के सदस्यों उमेश कुमार गुप्ता और ओएन मिश्रा मंगलवार को शाम नई दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने टेलीफोन पर बताया कि भोजनावकाश के बाद मतगणना होगी और शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। अगर चर्चाओं की बात करें तो 934 में से 5-6 प्रतिशत छोड़ बाकी लोग मतदान कर चुके हैं। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने कालीन निर्यात के प्रोत्साहन के लिए 1982 में परिषद का गठन किया था। तब से लगातार इसके पदाधिकारियों का निर्वाचन होता आ रहा है। इस बार मुकेश कुमार गोंबर और कुलदीप राज वाटल के गुट के बीच सीधी टक्कर है। दोनों ही गुटों ने पिछले लगभग तीन सप्ताह से कालीन उद्योग के विकास के बड़े-बड़े दावे किए हैं। शादी विवाह से लेकर लोगों के प्रतिष्ठानों में दस्तक देकर लोगों से मिल कर अपने पक्ष में वोट करने की सिफारिश की है, लेकिन कोई नहीं जानता कि चुनाव नतीजों में उनके लिए क्या रखा है। जानकारी हो कि गत वर्ष हुए चुनाव में कुल 1745 निर्यातक मतदाता थे, जो इस चुनाव में घटकर 934 हो गए हैं। कल मतगणना को देखते हुए बड़ी संख्या में कालीन निर्यातक और सीईपीसी के पदाधिकारी मंगलवार को नई दिल्ली रवाना हो गए। कई पदाधिकारी पहले से नई दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed