फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Central and state government anti-farmer

केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी

Thu, 09 Apr 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Thu, 09 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Central and state government anti-farmer
इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। इस दौरान  कार्यकर्ताओं ने किसान हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र के  नेतृत्व में कार्यकर्ता, पदाधिकारी जिला कार्यालय से पद यात्रा निकालकर गांधी पार्क पहुंचे। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरना दिया।  अधिक संख्या में लोगों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष डॉ.मिश्रा ने केंद्र, प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं, और किसान हित में काम नहीं करते । यूपीए सरकार में किसान हित के ऐतिहासिक कार्यो को  भी पलटने में लगी है। कांग्रेस किसान विरोधी केंद्र की चाल कभी सफल नहीं होने देगी। कहा कि  भूमि अधिग्रहण बिल संशोधन स्वीकार नहीं है, पूंजीपतियों की हिमायती मोदी सरकार की नीतियों को पार्टी जन जन तक  पहुंचाकर बेनकाब करेगी। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया। बताया कि प्रदेश कमेटी के निर्देश पर संकल्प दिवस के रूप में कार्यक्रम किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद प्रभारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता भी शामिल हुए। इस मौके पर दीनानाथ दुबे, संजीव दुबे, सुरेशचंद्र उपाध्याय, डॉ. सगीर हसन, सत्येंद्र तिवारी, लवकुश नारायण, रत्नेश मिश्र, रूद्रपति दुबे, शिवमूरत, सुरेश गौतम, वसीम अंसारी, माबूद खां, सिद्धार्थ मिश्र, जगदीश प्रसाद, जान मोहम्मद, शारदा सरोज, अनुपम आनंद उपाध्याय, संतोष पाल, कृष्ण कुमार, बाल मुकुंद कसेरा, राम गोपाल पासी, विश्वजीत, सतीश, सुशील, संजय, रामेश्वर आदि रहे।
विज्ञापन


इनसेट
संकल्प दिवस पर धरने शामिल मुद्दे
=यूपीए सरकार में बने भूमि अधिग्रहण कानून मूल रूप में लागू हो।
=मौसम के चलते फसल बर्बादी झेल रहे किसानों को उचित मुआवजा देने।
=आत्महत्या करने वाले किसानों को पर्याप्त सहायता दी जाए।
=किसानों से फसल खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए।
=किसानों का गन्ना के बकाए का भुगतान शीघ्र कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed