फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Celebrated the birth anniversary of Shyamdhar Mishra

Bhadohi News: श्यामधर मिश्र की जयंती मनाई

Mon, 27 May 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Shyamdhar Mishra
ज्ञानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्यामधर मिश्र की जयंती रविवार को स्मारक स्थल कठौता में ग्रामीण विकास दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पूर्वांचल राज्य के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। सर्वदलीय प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


स्मारक स्थल पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सबसे पहले श्यामधर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उनके बेटे विनोद श्यामधर ने कहा कि पूर्वांचल राज्य श्यामधर मिश्र का सपना था। इसे पूरा करने लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। वरिष्ठ सपा नेत्री डाॅ. नीलम मिश्रा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के अधूरे कार्यों को पूरा करना है। जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। पूर्वांचल राज्य के लिए अब संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप मिश्र, आदर्श मिश्र, सुरेश चंद्र उपाध्याय, राजेश्वर दुबे, लवकुश नारायण मिश्र, सचिन मिश्रा, अशोक मिश्रा, अंकुर मिश्र, अमृतलाल बिंद, संजय मिश्रा, संजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed