फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Celebrate happiness by lighting a lamp at home

घर में दीपक जलाकर जताए प्रसन्नता

Tue, 04 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Celebrate happiness by lighting a lamp at home
भदोही। अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल जिला इकाई की बैठक मंगलवार को श्री महादेव मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक में अयोध्या में बुधवार को होने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने घर पर पांच दीपक जला कर स्वागत करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल विभाग अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि हिंदू समाज ने श्रीराम के भव्य के मंदिर के लिए 500 वर्ष संघर्ष किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बलिदान दिया। उन्हीं की मेहनत का परिणाम है कि मंदिर निर्माण संभव हो पा रहा है। कहा कि हर कोई अपने गांव के मंदिर और घर पर दीप जलाकर प्रसन्नता व्यक्त करें।
विज्ञापन

काशी प्रांत उपाध्यक्ष तरुण शुक्ला ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों को घर जाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि कार्यकर्ता कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करें। बैठक में केपी गुप्ता, कौशल किशोर श्रीवास्तव, विनय बनरवाल, शिवनारायन पांडेय, संतोष मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed