फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CBSE 12th meritorious students honoured

Bhadohi News: सीबीएसई 12वीं के मेधावी हुए सम्माानित

Fri, 15 May 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
CBSE 12th meritorious students honoured
जिले में टाॅप करने वालों की संख्या तीन हो गई है। सेंट जेवियर्स स्कूल की अनन्या पांडेय ने भी सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उनके अंक लायंस की जोया सिद्दीकी व एसएन पब्लिक स्कूल के तान्या केसरी के बराबर हैं। इसी के साथ ही इसी विद्यालय की अनामिका पांडेय ने भी 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। भरुहना स्थित डेलही पब्लिक सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12 के सीबीएसई बोर्ड के परिणाम में छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य संतोष कुमार दूबे ने मेधावी छात्र छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर व माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान के चेयरमैन रमेश कुमार तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा : चुनार। सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। डाॅ. सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी की आकांक्षा सिंह ने (93.2) प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शिवांगी सिंह और ईशान सिंह ने संयुक्त रूप से (89) प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पर रहे। रूपम सिंह (87.6) प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे, चारु सिंह 86 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे तथा निधि सिंह 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत थामस स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग के श्रीयांश कुमार सिंह ने (91.4) प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। शगुन वर्मा (89.8) तथा समृद्धि अग्रवाल (86.4) प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
द रेडियेंट इंटरनेशनल स्कूल में पारुल सिंह ने (92) प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। भाव्या सिंह (91) तथा आदित्य सिंह (90) प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के चेयरमैन डा. एसके सिंह ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। वहीं द ग्लेनहिल स्कूल की हिमांशी पटेल ने (89.8) प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया।

जैसमीन तिवारी( 87.2) तथा उदयन तिवारी( 80.6) प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डीके मिश्रा और चेयरमैन आफताब अहमद ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed